Video: सचिन मीणा के साथ रोमांटिक होती नजर आई सीमा हैदर, वीडियो देख गुलाम हैदर को लगेगा झटका!

Video: पाकिस्तानी से हिंदूस्तान आने वाली सीमा हैदर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सीमा काफी एक्टिव है, आए दिन कुछ ना कुछ दर्शकों के लिए शेयर करती रहती हैं। ऐसे में सीमा और उनके हिंदूस्तानी पति सचिन के कई सारी वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सीमा और सचिन का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है। इसको देखकर सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को झटका लग सकता है।
सीमा और सचिन का रोमांटिक वीडियो-
अपने हिंदुस्तानी आशिक सचिन मीणा के लिए पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ देने वाली पाकिस्तानी भाभी यानी की सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। चार बच्चों को लेकर के बिना पासपोर्ट, बिना वीजा के सरहद पार करके भारत चली आई सीमा हैदर के बारे में जाने के लिए लोग एक्साइटेड रहते हैं। सोशल मीडिया पर सीमा की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।
हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, इसमें सीमा अपने पति सचिन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के गाने कोयल के जैसी है तेरी ये बोली गाना गा रहे हैं और सीमा उस पर डांस कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ये प्यारी रील बनाते हुए रोमांटिक होते हैं।
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक इसक देखकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जाहिर है कि सीमा हैदर भी सुर्खियों में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सीमा और सचिन वर्तमान समय के सबसे ज्यादा चर्चित कपल में आते हैं।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी-
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी फेमस है। पाकिस्तान से शुरू होने वाली सीमा और सचिन की प्यार की कहानी हिंदूस्तान के उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर भी नहीं थमी है। दोनों को लेकर कई सारी बातें सामने आई परंतु दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे और हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखे। दोनों फिलहाल काफी खुश हैं, सोशल मीडिया के जारिए दोनों खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications