राजनीति में उतरेंगी सीमा हैदर, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं से हुई मीटिंग, लोकसभा चुनाव 2024 में मारेंगी दहाड़

seema haider

सीमा हैदर का स्टैंडर्ड अब बढ़ रहा है, जो रिपोर्ट्स और खबरें सामने आ रही हैं वो कुछ लोगों को जरूर हैरान करने वाली हैं। खासकर वो लोग जोकि सीमा हैदर को या तो पसंद नहीं करते हैं या तो ट्रोल करते रहते हैं।

खबरें हैं कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीमा हैदर ने भी कमर कस ली है क्योंकि एक मशहूर राजनीतिक पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए न्यौता भेजा है। हम बात कर रहे हैं रालोद यानि RLD की... इस पार्टी ने सीमा हैदर से बात की है।

अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान से आकर इंडिया में एक सेलिब्रिटी बन चुकीं सीमा हैदर इलेक्शन में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, RLD के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने इस बात को लेकर खुलासा किया है।

उनका कहना है कि, ''हमारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ठा. किशोर सिंह, गोविंद, स्वतंत्र पाल सिंह एक शादी में रघुपुरा गए थे। इस शादी के दौरान उन सभी की मुलाकात सीमा हैदर से हुई थी। इसी दौरान 2024 के लोकसभा चुनाक के प्रचार के लिए सीमा हैदर को आमंत्रण दिया गया था जिसको हैदर ने स्वीकार कर लिया।''

इसके अलावा उनके द्वारा ये भी जानकारी दी गई है कि, ''सीमा हैदर जल्दी ही मथुरा आएंगी, इसको लेकर उन्होने वादा किया है।'' जब से ये जानकारी सामने आई लोग हैरान हैं और देखने वाली बात होगी कि सीमा कहां पर इस पार्टी को लेकर रैलियां करती हैं।

वृंदावन देखने की इच्छा

जानकारी मिली है कि सीमा हैदर राधा और कृष्ण की भक्त हैं और इसी वजह वो वृंदावन जाने की इच्छा रखती हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, उनसे मिलकर ऐसा लग रहा था कि वो इंडिया की ही हैं और पाकिस्तान से नहीं आई हैं। उनको इस दौरान मथुरा के मशहूर पेड़े और राधाकृष्ण की पूर्ति दी गई थी।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X