Seema Haider ने गरीब दादी को दिया पुराना स्वेटर और जूता? भड़क गई बुजुर्ग महिला, ये है सच्चाई!

Seema Haider Used Sweater- सीमा हैदर का अंदाज अब बदल रहा है। यूट्यूब से कमाई शुरु होने के बाद वो थोड़ा दान पुण्य पर भी ध्यान दे रही हैं। यही कारण है कि वायरल वीडियो में वो चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में सीमा हैदर एक महिला को मिठाई देने की बात कर रही हैं लेकिन महिला उनके ऊपर पहले नाराज होते दिख रही है।
जी हां, सीमा हैदर जैसे ही कहती हैं कि इनको मिठाई लेकर दी दीजिए.. इस पर दादी भड़क जाती हैं। वो कहती हैं कि ''ये सब नहीं चाहिए मुझको।'' सीमा हैदर कहती हैं कि मैं दे रही हूं ना तुमको। इसके बाद दादी कहती हैं,
''सुन.. ठंड पड़ रही है, जर्सी औरल जूते चाहिए मुझको।'' इसके बाद सीमा कहती हैं, हां बिल्कुल दूंगी, जूता नंबर क्या है तुम्हारा? इसके बाद वो जर्सी देने की बात कहती हैं तो दादी कहती हैं, 'नई दो।' इसपर सीमा हैदर बोलती हैं, ''यूज्ड नहीं है, छुई तक नहीं है मैने।''
इसके बाद सीमा हैदर को दादी आशीर्वाद देती हैं। वीडियो के सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है। सीमा हैदर की लोग तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा अब साथ में काफी खुश हैं और अक्सर दोनों को लेकर बातें होती रहती हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की पबजी खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई।
कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications