..................... Seema Haider gave proof of her love to Sachin Meena cut her hand watch VIRAL VIDEO - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर ने दिया सचिन मीणा को अपने प्यार का सबूत, बिछड़ने के गम से काट लिया हाथ, देखें VIRAL VIDEO

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर को आज कौन नहीं जानता है। जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब वह सुर्खियों में ना आई हों, सीमा अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए लोगों को अपनी प्रेम कहानी बताती हैं, लेकिन फिर भी सीमा बार-बार ट्रोल हो जाती हैं।

दीवाली के काम-काज में बिजी हैं सीमा
बता दें कि पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर इन दिनों दिवाली की तैयारी कर रही हैं। कभी वह घर की साफ सफाई करती नजर आती हैं तो कभी वह घर की लिपाई-पुताई करती दिखती हैं, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सीमा बताती हैं कि वह सचिन से कितना प्यार करती हैं।

सीमा ने दिखाया प्यार का सबूत
सीमा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सीमा हैदर अपने प्यार का सबूत देती दिखती हैं। सीमा कहती हैं- पता है सचिन ने मुझसे कितनी मोहब्बत की और मैंने इनसे कितनी मोहब्बत की। ये देखो... ये वो निशानी है जो मैंने इनके लिए किया मैंने इनके लिए मैंने अपना हाथ काटा था। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही सीमा कैप्शन में लिखती हैं- पाकिस्तान में कितनी मोहब्बत की थी।

सीमा के वीडियो को देख यूजर ने लगाई कमेंट की लाइन
बता दें कि सीमा के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह चार बच्चों के बाद भी इतनी मोहब्बत हो गई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- वाह अब प्यार का सूबत भी पेश करना पड़ रहा है। वो भी इतने समय बाद। बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स की लाइन लग गई है।

Read more about: seema haider entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X