ये क्या बोल गई सीमा हैदर- 'ये मुझे दिखाते थे.. मैं इन्हें दिखाती थी' खिल्ली उड़ाने वाले बोले- तू समझा?

Seema Haider Viral Video: देश भर में इन दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी छाई हुई है। हर किसी की जुबान पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान की PUBG लव स्टोरी छाई हुई है। अब सीमा हैदर के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हर छोटे बड़े मीडिया हाउस सीमा हैदर का इंटरव्यू ले रहे हैं और ये हसीना अपनी लव स्टोरी के बारे में सभी को खुलकर छोटी बड़ी बातें बता रही है। ऐसे में सीमा हैदर के तमाम क्लिप्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही सीमा के खूब मीम्स भी बन रहे हैं।
सामने आए इस वीडियो में को सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार मीम बनाकर वायरल कर दिया है। इस वीडियो में सीमा हैदर अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए कहती है, 'ये मुझे भारत दिखाते थे मैं इन्हें पाकिस्तान दिखाती थी.. ये मुझे दिखाते थे मैं इन्हे दिखाती थी.. ये खुश होते थे मैं पाकिस्तान देख रहा हूं मैं खुश होती थी मैं भारत देख रही हूं.' इसके बाद अक्षय कुमार का मीम शुरू हो जाता है।
इस वीडियो को देखर नेटिजंस खूब हंस रहे हैं। इस वीडियो पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फैंस सीमा हैदर को लेकर अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications











