VIDEO: मर जाऊंगी मैं... सचिन के घर की छत पर चढ़कर माइक पर बोली सीमा हैदर, लोग बोले- अब दिखा असली रंग

Seema Haider Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सीमा हैदर को अब देश का बच्चा बच्चा जान चुका है। हसीना का इंटरव्यू लेने के लिए उनके घर के दरवाजे पर पत्रकारों की लाइन लगी रहती है। ऐसे में अब एक बार फिर से सीमा हैदर का नया वीडियो सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है।
सीमा हैदर के इस वीडियो की बात करें तो इसमें भी वो किसी चैनल को अपना इंटरव्यू दे रही हैं। महिला पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान वापसी को लेकर सवाल किया कि अगर किसी भी सूरत-ए-हाल में सरकार के आदेश या किसी नीयम कानून के तरत उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ा तो क्या वो जाएंगी।
इसपर सीमा हैदर ने बिना समय लिए तपाक से कहा उन्हें मरना मंजूर है पर पाकिस्तान जाना नहीं। सीमा हैदर ने कहा, "मैं किसी भी सूरत में पाकिस्तान नहीं जाऊंगी मैं मर जाऊंगी... वहां के लोग मुझे जिल्लत की मौत देंगे और पता भी नहीं चलेगा कि कोई सीमा थी भी... इससे अच्छा तो मैं यहीं अपने प्यार के लिए मर जाऊं। कम से कम दो लोगों को पता तो रहेगा।"
इसके साथ ही आपको बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों अपनी पांचवी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही सीमा अपने वीडियोज को लेकर भी काफी मशहूर हो चुकी हैं। सीमा हैदर का यू ट्यूब चैनल काफी ग्रो कर रहा है इसके साथ ही उनके फॉलोअर्स और कमाई भी खूब तेजी से बढ़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications