Seema Haider- फिल्म में RAW एजेंट बनेंगी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर? ऑडिशन के लिए पहुंची..

seema haider

बीते दिन खबर आई थी की पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को एक फिल्ममेकर ने फिल्म ऑफर की थी और इसके बाद काफी चर्चा हुई थी। पता चला था कि ये फिल्ममेकर उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर फिल्म बना रहा है।

लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि सीमा हैदर के किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सीमा हैदर एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाने वाली हैं जोकि लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर रहा है।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला जिसपर शक था कि वो आईएसआई एजेंट हैं, अब वो भारत की सबसे प्रतिष्ठित एजेंसी के एक अधिकारी की भूमिका में होंगी।

ऑडिशन के लिए बुलाया गया

खबरें हैं कि इस फिल्म का ऑफर सचिन और सीमा दोनों ने स्वीकार कर लिया है। जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की एक टीम ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से उनकी फिल्म 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' के लिए ऑडिशन देने के लिए मुलाकात की थी।

यह बात तब सामने आई है जब कुछ दिनों पहले एक वीडियो में सीमा हैदर और सचिन मीना को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक नए घर में रहने के बाद आने वाली कठिनाइयों को दिखाया गया था।

सीमा हैदर की मानें तो वो भारत में काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होने कहा था कि वो प्यार में भारत आई हैँ। सीमा हैदर अकेले नहीं आईं बल्कि उनके साथ उनके 4 बच्चे आए थे। पबजी के माध्यम से दोस्ती और फिर प्यार ये काफी चौकाने वाला था क्योंकि सीमा हैदर पहले से ही शादीशुदा थीं।

गौरतलब है कि वो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अब सचिन के साथ शादी करके साथ रह रही हैं। फिल्म के अलावा सीमा हैदर को एक गुजराती कारोबारी ने नौकरी का ऑफर भी दिया था और महीने के 50-50 हजार रुपए देनें की वादा करते हुए लेटर भेजा था। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इसको स्वीकार किया गया है या नहीं..

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X