Seema Haider- 2024 का चुनाव लड़ेंगी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर? पार्टी का नाम सुनकर दंग रह जाएंगे आप!

सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर इंडिया आई हैं उनको लेकर काफी चर्चा है और लगातार उनपर एक से बढ़कर एक ऑफर्स की बरसात की जा रही हैं। फिल्म, नौकरी और कई ऑफर मिलने के बाद अब राजनीति को लेकर भी सीमा हैदर की नाम सुर्खियों में है।
सभी जानते हैं कि साल 2024 में भारत के अंदर केंद्र सरकार के चुनाव होने वाले हैं और सीमा हैदर को इस चुनाव के दौरान एक पार्टी ने टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। जी हां, रिपोर्ट की मानें तो सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
जैसे ही ये खबर सामने आई वो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। आजतक के मुताबिक पार्टी पदाधिकारी मासूम किशोर का कहना है कि सीमा हैदर को पार्टी की महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उनके प्रवाह को देखते हुए उन्हें पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता भी बनाया जा सकता है। खबर ये भी है कि सीमा हैदर ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के इस प्रस्ताव को कुबूल कर लिया है। इसके अलावा सीमा हैदर को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सिंबल पर चुनाव लड़ाने की बात भी कही है।
ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। देखना ये है कि जांच के बाद उनको लेकर किस तरह का फैसला लिया जाता है।
अगर सीमा हैदर चुनाव के मैदान में उतरती हैं तो जाहिर सी बात है कि उनको अच्छा खासा समर्थन मिलने वाला है क्योंकि वो काफी चर्चा में है और इस वक्त उनको लेकर बातें कर रहे हैं। सीमा हैदर ने इसके पहले कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बन रही फिल्म को लेकर ऑडिशन दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कितना पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications