Seema Haider- पाकिस्तानी सीमा हैदर का नया कारनामा? पीएम मोदी और योगी को बनाना चाहती हैं भइया, भेजी राखियां..

पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर इस वक्त रक्षाबंधन और राखी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक को वो अपना भाई बनाना चाहती हैं।
खबरें हैं कि सीमा हैदर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई नेताओं को 'राखियां' भेजी हैं। हालांकि इन राखियों को लेकर नेताओं की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा और इस मौके पर सीमा हैदर ने ये बड़ा काम किया है। जाहिर है कि माननीय नेता अगर उनकी राखियों को स्वीकार करते हैं तो वो उनके भाई की श्रेणी में आ जाएंगे। सीमा हैदर ने इन राखियों के साथ कहा है,
"मैंने ये राखियाँ पहले ही पोस्ट कर दी हैं ताकि ये मेरे प्यारे भाइयों तक समय पर पहुँच जाएँ, जिनके कंधों पर इस देश की ज़िम्मेदारी है। मैं बहुत खुश हूं। जय श्री राम। जय हिन्द। हिंदुस्तान जिंदाबाद।'' उनका ये वीडियो सामने आने के बाद धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
बता दें कि सीमा हैदर नोएडा में हैं और उन्होने सचिन मीणा नाम के एक शख्स से शादी कर ली है। हालांकि उनको लेकर बवाल कम नहीं हुआ है क्योंकि वो नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश हुईं थीं। देखने वाली बात होगी कि जांच एजेंसियां इस केस को कहा तक लेकर जाती हैं।
सीमा हैदर ने हाल ही में अपने पाकिस्तान वाले पति से भी बात की थी और वीडियो कॉल पर तलाक दिया था। उन्होने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उनके रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि उनके पति का कहना है कि वो तलाक नहीं मंजूर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











