Seema Haider- सीमा हैदर को मिला इस फिल्म के सीक्वल का ऑफर, हीरो ने कहा 'देशद्रोही'

सीमा हैदर इस वक्त छाई हैं और अब मशहूर फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खा यानि केआरके ने उनपर हमला बोला है। हालांकि केआरके ने एक ऐसा दावा भी किया है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।
केआरके की मानें तो सीमा हैदर देशद्रोही और इसी वजह से उनको एक फिल्म ऑफर की गई थी। दरअसल केआरके की एक फिल्म है जिसका नाम देशद्रोही है, अब उसके सीक्वल को लेकर केआरके बात कर रहे हैं और इसी वजह से सीमा हैदर को उन्होने ऑफर दिया था।
ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि, ''मैं अपनी विश्व प्रसिद्ध फिल्म देशद्रोही के सीक्वल में सीमा हैदर को मुख्य अभिनेत्री की भूमिका की पेशकश करता हूं। क्योंकि उसमें असली देशद्रोही बनने का सारा हुनर मौजूद है।'' केआरके यही नहीं रुके बल्कि उन्होने एक पोस्ट और किया और सीमा हैदर को नौटंका कहा।
उन्होने लिखा, ''मैंने अपनी जिंदगी में कई ड्रामा गर्ल्स देखी हैं लेकिन SeemaHaider नंबर 1 पर हैं।'' फैंस लगातार केआरके ट्वीट्स पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''और लीड एक्टर मुझे सलमान खान को ले।'' एक का कहना था, ''बुढऊ को टक्कर देने के लिए ईद 2024 पर रिलीज हो रही है देशद्रोही 2?''
एक ने लिखा, ''मुख्य अभिनेता मैं आप रहोगे झिंगुर सा केआरके।'' इस तरह के कमेंट्स लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं और लोग बात कर रहे हैं।
सीमा के जवाब का इंतजार
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर केआरके के इन ट्वीट्स का क्या जवाब देती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इस वक्त उनके कुछ वीडियोज घर से ही सामने आ रहे हैं जिसमें वो मजदूरी करती हुई नजर आती रहती हैं। सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी कर ली है और वो पूरी तरह से सनातनी हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications