..................... Seema Haider first Karwa Chauth fast for sachin Seema Haider Karwa Chauth red lehenga and all preparation - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर करवा चौथ पर पति सचिन के लिए रखेंगी व्रत, मायके से आया पूजा का सामान

Seema Haider

Seema Haider Karwa Chauth: पाकिस्तान के करांची से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर अपना पहला करवा चौथ मनाने की तैयारी कर रही है। जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, नवरात्रि जैसे सभी त्यौहार मनाने के बाद अब सीमा अपना पहना करवाचौथ बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सचिन की लंबी उम्र के लिए वह करवा चौथ का व्रत रखेगी।

करवा चौथ पूजा का सामान सीमा हैदर के वकील एवं मुंहबोले भाई एपी सिंह की मां ने भेजवाया गया है। सीमा ने वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है। सीमा ने वीडियो में कहा है कि सनातम धर्म के रिवाज के अनुसार वह व्रत रखेगी। सीमा ने जानकारी दी कि पहले करवा चौथ के लिए वकील एपी सिंह की मां ने लहंगा, पूजन- सामग्री समेत अन्य सामान भेजा है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी। इस दौरन उन्होंने एपी सिंह के परिवार को अपना मायका बताते हुए उन्हें धन्यवाद देती भी दिखाई दी।

सीमा हैदर ने कहा कि परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी। सीमा हैदर ने आगे कहा कि भारत इतना अच्छा देश है कि यहां का हर त्योहार एक नई सोच देता है। इतना सुंदर देश और कोई नहीं हो सकता है। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस किया था। साथ ही, रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाती नजर आई थी। इस दौरान सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। वहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X