Seema Haider की पहली कमाई को उड़ा ले गए सचिन, इस एक चीज में खर्च कर डाले सारे पैसे

Seema Haider

Seema Haider Income: अपनी कहानी से देश के कोने-कोने में जानी जाने वाली सीमा हैदर का दावा का है कि वो भारत आकर काफी खुश हैं। उन्होंने कराची से नोएडा आकर अपनी पूरी गृहस्थी बसा ली है। सीमा अपने चार बच्चों के साथ आकर पूरी तरह भारत के रंग में रंगी हुई नजर आ रही हैं।

सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार के कई वीडियोज वो डालती ही रहती हैं। पहले तो उनके वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिलते थे लेकिन अब सीमा हैदर काफी ज्यादा फेमस हो गई हैं और अब उनकी अच्छी खासी कमाई भी होने लगी है। जी हां, सीमा हैदर यूट्यूब से हजारों रुपए मिलने लगे हैं और हाल ही में उनकी यूट्यूब से पहली कमाई भी मिली है।

सीमा हैदर ने वीडियो इंटरव्यू में बताया कि यूट्यूब से उनको पहली सैलरी मिल गई है। सीमा हैदर ने कहा है कि यूट्यूब से उनको पहली सैलरी अक्टूबर महीने की आई है। जो पहली बार आई है। इससे पहले सोशल मीडिया से उनकी कोई अच्छी कमाई नहीं हो रही थी। सीमा हैदर ने कहा, ''मैं सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूं..जिन्होंने पहले मुझे मदद की है। हां, अब हमारी यूट्यूब से कमाई हो रही है...जो हमारा कमरा बना, गहने बनाए... वो यूट्यूब के इनकम से किए। मैं सबको ये बताना चाहती हूं कि इससे पहले मुझे यूट्यूब से कोई पैसे नहीं मिले हैं। सब लोग मुझसे पूछते हैं कि भाभी जी, कितने पैसे आ रहे हैं, बताइए...? लेकिन मैं झूठ नहीं बोलती हूं...अब हमें यूट्यूब से पहली सैलरी आई है। हमारी सैलरी अब आई है, 25-26 (अक्टूबर) को आई थी...। मैं अपनी यूट्यूबर फैमिली को बताना चाहूंगी कि मुझे 40 से 45 हजार, पूरे 45 हजार पेमेंट आई है।''

सीमा हैदर ने कहा, ''ये पैसे ज्यादा नहीं हैं क्योंकि हमारे ज्यादा व्यूज नहीं थे...लेकिन अब तो पैसे हमारे ठीक आएंगे..,.अब व्यूज बढ़ रहे हैं। मुझे अब उम्मीद है कि हमें पैसे इससे ज्यादा ही मिलेंगे।'' वीडियो में सीमा हैदर ने ये भी बताया कि पैसों का सारा हिसाब वही देखती हैं। कौन सी वीडियो कब जानी है, ये भी सीमा हैदर मैनेज करती हैं। यही नहीं, सचिन ने यूट्यूब से हुई पहली कमाई से सीमा के लिए 40 हजार का मंगलसूत्र खरीदा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X