Seema Haider: इस तारीख को भारत आ रहा है गुलाम हैदर, मिला वीजा.. अब नहीं सीमा की खैर!

Ghulam Haider Coming India: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को गौतम बुद्ध नगर की जिला अदालत में 10 जून को बयान देने के लिए बुला लिया गया है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई थी। इसके बाद में सीमा हैदर और सचिन मीणा के अलावा शादी करने वाले पंडित को भी 27 में को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया था।
अब वकील मोमिन मलिक ने इस बारे में बात करते हुए बताया है की सीमा और सचिन के अलावा शादी करने वाले पंडित और पैरवी करते हुए नजर आ रहे वकील पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें सीमा और सचिन की मनाई गई शादी की सालगिरह को भी चुनौती दी गई थी। इसी के अलावा अदालत में शादी, बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया और धर्म परिवर्तन को लेकर भी सवाल उठाए गए।
हालांकि अब अदालत ने गुलाम हैदर को भी पेश होने के लिए कह दिया गया है। इसी की वजह से अब गुलाम हैदर को वीजा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी के अलावा विपक्षी पर अगर आप सही साबित हो जाते हैं तो उन्हें 2 साल की सजा भी मिल सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 3 जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लमगढ़ से सीमा को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें की सीमा हैदर गौतम बुद्ध नगर के रघुपुर निवासी सचिन मीणा के साथ में नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि जिस देश के साथ शत्रुता का संबंध है, उस देश की नागरिकता के लिए कोर्ट में याचिका नहीं दी जा सकती है। इसी मुद्दे को अदालत में उठाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications