Seema Haider की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का गाना रिलीज, लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Seema Haider's film 'Karachi To Noida' theme song: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।
इस बीच सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बनाई जा रही है, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा'। फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। वहीं, निर्माताओं ने अब फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रिलीज कर दिया है। निर्माता अमित जानी धमकियों के बावजूद सीमा हैदर के बारे में फिल्म बनाने के अपने फैसले पर कायम हैं।
फिल्म का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज
फिल्म का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' 20 अगस्त को रिलीज हुआ। इस गाने को प्रीति सरोज ने गाया है जबकि गाने के बोल निर्माता अमित जानी ने लिखे हैं। फरहीन फलक मुख्य भूमिका में होंगी और सीमा हैदर की भूमिका निभाएंगी। 'चल पड़े हैं हम' को 500 से ज्यादा म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जा चुका है।
गाने को दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और छत्रपति शिवाजी महाराज और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। गाने के लॉन्च के मौके पर अमित जानी ने मराठी में शिवाजी महाराज का जयकारा भी लगाया। इतना ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक जयंत सिन्हा, भरत सिंह, गायिका प्रीति सरोज, अभिनेत्री फरहीन फलक और पूरी टीम मौजूद थी। इसके बाद, अमित जानी 27 अगस्त को फिल्म का पोस्टर लॉन्च करने मुंबई जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications