Seema Haider ने दबोच लिया अपनी सास का मुंह, जेठानी के साथ हो गई बहस, लोग बोले- इससे बचके रहो...

Seema Haider grabbed her mother-in-law's mouth Video Viral on Social Media: सीमा हैदर ने ससुराल वालों पर तो अपना रंग चढ़ा दिया है, साथ ही में सोशल मीडिया पर भी अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से लोगों को इम्प्रेस करती दिखती हैं। सीमा लोगों को अपनी ओर खींचना अच्छे से जानती हैं।
ससुराल वालों के साथ घुलमिल गई हैं सीमा
बता दें कि सीमा हैदर की ससुराल वालों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। वह अपने ससुराल वालों के साथ आए दिनों वीडियो शेयर करती हैं। कभी वह जेठानी के साथ मस्ती करती दिखती हैं तो कभी वह अपनी सास को अपनी उम्र का बताकर उनका नाम लेती हैं। सीमा ससुराल में अच्छे से घुलमिल गई हैं।
सीमा ने दबोचा अपनी सास का मुंह
हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से भाग रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर नीले रंग की साड़ी पहने अपनी सास और जेठानी के साथ वीडियो बनाती नजर आ रही हैं, लेकिन इतने में ही सीमा हैदर अपनी सास का मुंह कसके पकड़ लेती हैं और फिर गाना गाना शुरू कर देती हैं और फिर वह अपनी सास गोल गप्पा कहकर मुंह कसके घुमाने लगती हैं।
सीमा ने जेठानी का मुंह किया बंद
यह नजारा देख सीमा की जेठानी पीछे से तेज आवाज में कुछ कहती नजर आती हैं, लेकिन सीमा उन्हें चुपा देती हैं। बता दें कि सीमा हैदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
वीडियो देख नाराज हुए लोग
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो अपनी सास तक को नहीं छोड़ा तो वहीं दूसरे ने कहा साफ दिख रहा है गाल नोच रही हो गुस्से से। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई बचके रहो इससे ये किसी को भी अपने इशारों पर नचा सकती है। बता दें कि इस वीडिया पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications