ससुर ने दिवाली पर सीमा हैदर को दे दी ऐसी चीज, पापा जी का तोहफा पाकर सीमा का सिना हुआ चौड़ा... सचिन को भूलीं

Seema Haider Video: भारत में ये सीमा हैदर की पहली दिवाली रही जिसे उन्होंने सचिन और पूरे परिवार के साथ काफी धूमधाम से मनाया और वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। दिवाली के मौके पर उनके फैंस और परिवार वालों ने उन्हें खूब सारे तोहफे दिए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा खास है सीमा हैदर के पापा जी का तोहफा।
सीमा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खूब सारे तोहफे दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सीमा की सासू मां भी हैं और वो भी तोहफे दिखा रही हैं। इस दौरान सीमा बताती हैं वो पापा जी के इतने सारे तोहफे और प्यार पाकर बेहद खुश हैं और उनका सीना गर्व से चौड़ा हुआ जा रहा है।
सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। हसीना का ये वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications