दुआ खाली नहीं जाएगी.. वर्ल्ड कप के लिए भूखी प्यासी सीमा हैदर कर रही है सजदे, साथ ही किया ये टोटका

Seema Haider Fast World Cup: सीमा हैदर पूरी तरह से भारतीय रंग और परंपराओं में डल चुकी हैं। ऐसे में अब सीमा वर्ल्ड कप में भी खुलकर भारत को सपोर्ट कर रही हैं। सिर्फ सपोर्ट ही नहीं सीमा हैदर भगवान से दुआ भी मांग रही है और व्रत भी कर रही हैं।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दो बार की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के बीच यह मुकाबला दोपहर दो बजे अहमदाबाद स्टेडियम में शुरू होना है। वहीं भारत की जीत के लिए पूरा देश दुआ कर रहा है। पूजा पाठ और हवन यज्ञ कर भारतीय टीम की जीतके लिए दुआ की जा रही है।
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी भारत की जीत के लिए दुआ की है। सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा हैदर को पूजा करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। सीमा ने कहा कि आज उसका उपवास है और उसकी दुआ खाली नहीं जाएगी। सीमा ने कहा कि हम सभी देवी देवताओं से दुआ करते हैं कि भारत का परचम पूरी में दुनिया में लहराए। साथ ही सीमा ने कहा कि पीएम मोदी भी आज मैच देखने जाएंगे मेरी प्रार्थना है कि भारत की जीत हो।
आपको बता दें कि सीमा हैदर विराट कोहली की काफी फैन हैं और वो अपने इंटरव्यू में इस बारे में बातें करती दिखाई दे चुकी हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर ने अपने कमरे में भी विराट कोहली की तस्वीर लगाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications