..................... Seema Haider Family member met with an accident she is facing financial crisis - Hindi Filmibeat

Seema Haider के घर में टूटा मुसीबतों का पहाड़, घर में इकलौते कमाने वाले शख्स का हुआ एक्सीडेंट

Seema Haider

Seema Haider News: कराची से नोएडा तक सफर करने वाली सीमा हैदर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। सीमा हैदर भी अब सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही मुखर हो गई हैं और यहीं से वो अपनी जिंदगी के बारे में जानकारी देती रहती हैं। सीमा ने बताया कि इन दिनों वो काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं।

सीमा हैदर को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं और सीमा ने अपने परिवार से जुड़ा एक खुलासा करके फैंस को हैरान कर दिया है। सीमा हाल ही में अपने पति सचिन के साथ लाइव आई थीं और इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके घर के एक सदस्य का एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

सीमा हैदर ने बताया कि उनके छोटे पापा का एक्सीडेंट हो गया है और इसी वजह से अभी हालात खराब चल रहे हैं। सीमा ने यह भी बताया कि सचिन अपनी दुकान खोलना चाहते हैं लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से वो ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी बताया कि सचिन ने किराने की और हलवाई की दुकान पर काम कर रखा है और वो इन्हीं दोनों में से किसी एक की दुकान खोलेंगे।

सीमा का अपना यूट्यूब चैनल है जिसपर वो दिन भर की गतिविधियां अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी इंजॉय कर रही है। हाल ही में सीमा ने करवाचौथ भी काफी शानदार तरीके से दुल्हन की तरह सज संवरकर सेलिब्रेट किया था।

हाल ही में सीमा ने बताया कि उनका पहला यू ट्यूब चैनल ब्लॉक हो गया है। ये चैनल उनके देवर ने बनाया था। सीमा ने बताया कि उसपर करीब एक लाख सब्सक्राइबर हो गए थे लेकिन कॉपी राइट कंटेंट की वजह से यूट्यूब ने उसे बंद कर दिया। इसके साथ ही सीमा ने अब लोगों से गुहार लगाई है कि उन्होंने फिर से नया चैनल बनाया है जिसे वो सभी सब्सक्राइब करें। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका है। इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र गिफ्ट किया था।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X