Seema Haider- सीमा हैदर का छलका दर्द, बोलीं- पाकिस्तान में 'पैरों की जूती' समझते हैं

सीमा हैदर इस वक्त छाई हैं और पाकिस्तान से उनको लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आती रहती हैं। हालांकि इस वक्त सीमा हैदर ने महिला सशक्तिकरण पर कुछ ऐसा कह डाला है जिससे पाकिस्तानियों को काफी मिर्ची लगने वाली है।
सीमा ने पाकिस्तान का काला चिट्ठा खोलकर रख दिया और महिलाओं के प्रति वहां की मानसिकता पर काफी कुछ कह डाला है। सीमा हैदर ने खुलासा करते हुए बताया कि, पाकिस्तान में औरतों का सम्मान किसी तरह से नहीं है और ना ही उनकी कोई हैसियत है।
भारत में तो औरतों को देवी माना जाता है लेकिन पाकिस्तान में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। सीमा हैदर का दर्द छलका है और उनको लेकर कई महिलाएं बोल पड़ी हैं। सीमा हैदर ने बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कही थी।
बता दें कि पीएम के द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक लाया गया है जिसकी चर्चा है और इसी से सीमा हैदर काफी प्रभावित हुईं हैं। सीमा हैदर लगभग हर मामले में अपनी राय रखती हैं और कुछ ऐसा कह डालती हैं जो कि चर्चा में आ जाता है।
अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे जिनको सचिन मीणा ने अपना लिया है। हालांकि गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
सीमा हैदर पर कई तरह के आरोप लगते हैं और उनको जासूस तक कहा जाता है। हालांकि उन्होने ये कूबूल किया है कि पबजी के द्वारा उन दोनों को प्यार हुआ था और सीमा हैदर ने प्यार में पाकिस्तान छोड़ा और भारत आ गईँ। सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मिलकर अपना कमरा बनवा रहीं हैं और इसके वीडियोज सामने आते रहते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications