..................... Seema Haider exposed Pakistan, said- Women are kept there for only two works, see VIRAL VIDEO - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर ने पाकिस्तान की खोली पोल, बोलीं- वहां महिलाओं को सिर्फ दो कामों के लिए रखा जाता है, देखें ये VIDEO

Seema Haider

Seema Haider revealed a big secret of Pakistan: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलती हैं। वीडियो चाहें मजेदार हो, फनी हो, खाना बनाते हुए हो, डांस करते हुए हो या फिर लड़ाई करते हुए सीमा हैदर हर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर जमकर लाइक, कमेंट्स और व्यूज़ बटोरती हैं।

हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर पाकिस्तान की पोल खोलती नजर आ रही हैं। जी हां, सीमा हैदर ने हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में एक बड़ा खुलासा किया है। सीमा हैदर सचिन के साथ इस वीडियो में बैठी और गुस्सा करती नजर आ रही है। इस वीडियो में सीमा बताती हैं कैसे पाकिस्तान में महिलाओं को रखा जाता है।

सीमा हैदर ने पाकिस्तान के खोले कई राज
इस वीडियो में सीमा राज खोलते हुए कहती हैं कि महिलाओं को सिर्फ दो कामों के लिए पाकिस्तान में रखा जाता है। पहला तो बच्चा पैदा करना और दूसरा घर संभालना, खाना पीना। वहां ना महिलाएं फैशन कर पाती हैं ना और कुछ। वहीं हैदर जैसे लोग मारते हैं अगर लिपिस्टिक लगा लो तो कहते हैं किसके लिए लगाई है। वहीं यहां जब तक होठों पर लिपिस्टिक ना हो लोग ताना मारते है कि हाय देखे लिपिस्टिक नहीं लगाई।

सीमा का ये वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा
चूड़ियां नहीं पहनीं। यहां कितने खूबसूरत रिवाज़ हैं। एक सुहागत औरत सजधज के रहती है। मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इतना अच्छा घर परिवार मिला है। बता दें कि सीमा के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने तो कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां वहां ना तो आप फैशन करती थीं और ना आपको खाने को मिलता था, लेकिन पब्जी खेलने दिया जाता था। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- कम से कम झूठ तो ऐसा बोले तो लोग तुम्हारी बात पर विश्वास कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X