सीमा हैदर ने खोल दी एक्स हसबैंड गुलाम हैदर की पोल पट्टी, बोलीं- उसका एक बेटा-बेटी और है...

Seema Haider Exposed Ex Husband Ghulam Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। कभी वह अपने रोमांस की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से।
सीमा हैदर का वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि सीमा हैदर मां बनने जा रही हैं। वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। जिस वजह से वह आए दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह आग बबूला होती नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर ने खोल दी एक्स हसबैंड की सच्चाई
जी हां, हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर एक्स हसबैंड गुलाम हैदर पर नाराज होती नजर आ रही है। सीमा वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि- 'हैदर का भाई पढ़ा लिखा नहीं है। उसका एक बेटा भी है 12 साल का बेटी भी है वो भी नहीं पढ़े हैं। ना स्कूल ना मदरसा कुछ भी नहीं पढ़ाया। सीमा आगे कहती हैं कि बता ना अपनी सच्चाई क्यों नहीं बताता। इतना सच्चा इंसान है तो। लाए सामने वो अपनी हिस्ट्री क्यों नहीं लाता।'
सीमा के वीडियो को देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अब इतना गुस्सा करने से सिर्फ व्यूज मिलेंगे और कुछ नहीं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा आज भी सीमा बस हैदर-हैदर ही करती है। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- वो तो ठीक है पर तुम कितना पढ़ी लिखी हो ये भी बता दो।


Click it and Unblock the Notifications