ठुमके लगाती है वो...आंखें निकाल लूंगा सचिन की गुस्से से तिलमिलाए सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर

Ghulam haider threat Sachin meena

Ghulam haider threat Sachin meena: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं तो कभी उनका और सचिन का रोमांस सोशल मीडिया पर छाया रहता है। वहीं हाल ही में सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने यह सब देख भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि जहां लोग सीमा के ठुमके लगाने पर उनका साथ दे रहे हैं उनकी नजर में यह गलत है। गुलाम हैदर कहते हैं कि- सीमा लोग आपको इज्जत से नहीं देखते हैं आपको क्या लगता है आप जैसे ठुमके लगा रही हैं आने वाले समय में मेरी बेटियां भी ऐसे ठुमके लगाएंगी ? अगर आप ऐसा सोच रही हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है।

सीमा के पूर्व पति ने दी सचिन को धमकी
गुमाल हैदर कहते हैं कि मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। वो समय अब दूर नहीं है जब सचिन को अदालत में हाजिर होना होगा। गुलाम हैदर आगे कहते हैं कि सीमा के साथ भारत आए बच्चे सचिन के नहीं बल्कि उनके हैं। उनका बाप अभी जिंदा है मैं उसकी आंखें नोच लूंगा। आपको बता दें कि गुलाम हैदर ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। जिससे वे अपने बच्चे दोबारा पा सकें। वह अपने बच्चों के साथ रहना चाहते हैं।

सीमा हैदर के वकील ने कही ये बात
बता दें कि सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने जो एप्लीकेशन दी है वह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। एपी सिंह के मुताबिक कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में कोई भी केस दर्ज करवाने का अधिकार नहीं देती है। बता दें कि गुलाम हैदर ने सचिन मीना पर धोखाधड़ी का केस किया है। इतना ही नहीं वे लगातार सचिन पर कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X