सचिन के बाद जिस पर दिल हारती थी सीमा हैदर, वही बना मुसीबत, कोर्ट रूप में बुरी तरह खदेड़ा

Seema Haider News: पिछले 1 साल से सीमा हैदर और सचिन मीणा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल सीमा पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों को लेकर नेपाल भाकर आ गई और अपने प्रेमी से मिलने नोएडा पहुंच गई थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ और इतना ही नहीं सीमा ने सचिन के साथ धर्म परिवर्तन कर शादी भी कर ली।
इसके बाद में सीमा हैदर के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उन पर केस दायर करवा दिया और भारत सरकार से अपने चारों बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई। अब गुलाम हैदर ने इस मामले पर ग्रेटर नोएडा पुलिस को भी ले लिया है। जिसके चलते जुलाई के महीने में सीमा और सचिन दोनों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
दरअसल गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक द्वारा सीमा हैदर पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी की है। वकील ने रबूपुरा थाना प्रभारी,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से लेकर फेसबुक, गूगल और इंस्टाग्राम को भी पार्टी बना लिया है। यहां तक कि सीमा पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने पहले पति की छवि खराब करने की कोशिश की है।
इसी के अलावा गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने यह भी दावा किया है कि सीमा हैदर ने रील्स के जरिए भी अपने पहले पति की छवि खराब करने की कोशिश की। हर किसी को पता है की सीमा का दूसरा प्यार रील्स ही है। जो कि अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुका है।हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications