सचिन से पहले अपने भाई रिंद बलोच जहीन की दीवानी थी सीमा हैदर, बोलीं- मुझे गांव से भगा दिया और...

Seema Haider Ex Boyfriend: सीमा हैदर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सीमा के इंटरव्यू से लेकर उनके डांस रील वीडियो और तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद जहां लगता है कि सीमा काफी खुशमिजाज हैं तो वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान सीमा के दिल के दर्द का गुबार बाहर आया है।
इस इंटरव्यू में सीमा हैदर पाकिस्तान में अपने साथ हुए जुल्म की कहानी सुना रही है। सीमा ने बताया कि उन्हें अपने गांव के ही रहने वाले एक कजिन जो कि उनकी ही जाति रिंद बलोच का जहीन नाम का शख्स था उससे प्यार हो गया था। सीमा ने बताया कि वो उसे चाहने लगी थी और जैसे ही ये बात गांव में फैली कि सीमा उससे शादी करना चाहती है तो उनके रिश्तेदार और गांव के लोगों ने परिवार को भला बुरा सुनकार उनकी शादी दूर रहने वाले हैदर के साथ करा दी।
वीडियो में सीमा ये भी बताती है कि कैसे उन्हें गांव से निकाल दिया गया और परिवार के लोगों की मौत और जश्न में भी शामिल नहीं किया जाता था। इसके बाद सीमा ने बताया कि सालों बाद पिता के साथ वो किन हालातों में अपने गांव वापस गई थी।
सीमा अपनी आपबीती सुनाते हुए काफी भावुक दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वीडियो देखने के बाद तमाम लोग सीमा को सपोर्ट कर रहे है और सीमा की कहानी उन्हें काफी भावुक लग रही है। बता दें कि इस इंटरव्यू में सीमा कई इमोशनल कर देने वाली बातें बताई है।
पाकिस्तान से सचिन के लिए चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा यहां सबके साथ काफी खुशी खुशी अपनी लाइफ सेट कर रहे है। आपको बता दें कि सचिन और सीमा सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। जहां सीमा आए दिन सचिन के प्यार में डूबी वीडियो और रील्स शेयर करती रहती हैं तो वहीं सचिन भी सीमा के लिए गाने गाते और शायरी करती दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications