..................... सीमा हैदर की हमशक्ल मिलने से मचा हंगामा Seema Haider Duplicate- Ruckus due to meeting of Seema Haider's lookalike, Sachin will also confuse? - Hindi Filmibeat

Seema Haider Duplicate- सीमा हैदर की हमशक्ल मिलने से मचा हंगामा, खुद सचिन भी खा जाएंगे धोखा!

seema haider

सीमा हैदर जो कि छाई हुई हैं और खबरें आईं थीं कि सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर एक फिल्म बन रही है जिसका नाम कराची टू नोएडा होने वाला है। अब सीमा हैदर को लेकर एक खबर और सामने आ रही है जिसको देखकर सचिन मीणा भी चौंक जाएंगे।

दरअसल सीमा हैदर की एक डुप्लीकेट को लेकर चर्चा है और इसका लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सीमा हैदर और सचिन पर जो फिल्म बन रही है उसके लिए ऑडीशन हो रहे हैँ। इस दौरान कई लोगों की को मेकर्स देख रहे हैं।

इसी ऑडिशन के दौरान एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें एक लड़की को ऑडिशन देते हुए देखा जा सकता है। ये लड़की फोन पर बात कर रही और हूबहू सीमा हैदर की तरह लग रही है। जब से क्लिप वायरल हुई तो लोग चौंक गए और उनको सीमा हैदर ही इस लड़की में नजर आ रही है।

अचानक इस क्लिप को जिसने भी देखा वो चौंक गया और इतना भी यकीन है कि सचिन भी इस लड़की को एक बार में देखेंगे तो चौंक जाएंगे। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अब देखने वाली बात तो ये होगी कि इस लड़को को फिल्म में रोल मिलता है या नहीं। फिलहाल सीमा हैदर कई कारणों से चर्चा में हैं। उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

सीमा हैदर के पति ने उनपर कई आरोप लगाए थे और उनका कहना था कि वो पब्लिसिटी के लिए ये सबकुछ कर रही है। बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी और अब वो शादी करके सचिन मीणा के साथ रह रही है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X