पाकिस्तान जासूस बनकर लौटी है अंजू? सीमा हैदर के इस दावे के बाद चौकन्ना हुई पुलिस!

Seema Haider On Anju- सीमा हैदर के पाकिस्तान से इंडिया आने के बाद जो चर्चा हुई थी उस बीच एक और केस हुई था। इस दौरान एक लड़की जिसका नाम अंजू है वो पाकिस्तान चली गई थी। वहां पर रहने वाले नसरुल्लाह से अंजू ने शादी की है और अब इंडिया लौटकर आई है।
कुछ दिन रहकर अपने सारे काम निपटाएगी और पाकिस्तान चली जाएगी। हालांकि अंजू के वापस आने के बाद बवाल मचा हुआ है। सीमा हैदर की मानें तो वो पाकिस्तान जासूस हो सकती हैं और उन्होने अंजू से पूछताछ करने पर जोर डाला है। जैसे ही सीमा हैदर ने ये दावा किया पुलिस सतर्क हो गई है।
सीमा हैदर का कहना है कि, ''इंडिया सुंदर देश छोड़कर जो लड़की पाकिस्तान गई थी वो वहां महीनों रह कर वापस भारत आई है तो उसके दिमाग में कुछ ना कुछ जरूर होगा।'' इतना कहने हुए सीमा हैदर ने अंजू के जांच की मांग की है। अंजू से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
सीमा हैदर का कहना था कि इस बात की पूछताछ हो कि कहीं अंजू को पाकिस्तान ने किसी खतरनाक इरादे से तो नहीं भेजा है। जुलाई में अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला के लिए पाकिस्तान चली गई थीं। हालांक पुलिस की पूछताछ के बाद क्या सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
इस वक्त उनको लेकर चर्चा है क्योंकि वो इंडिया में हैं। सीमा हैदर जो कि पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ आई थी उसको लेकर अपना चुके हैं और काफी प्यार देते हैं। इस बीच एक केस और सामने आया है जो कि जावरिया खानम का है। पाकिस्तानी लड़की वीजा लेकर शादी करने इंडिया आई है।
यहां वो समीर खान से शादी करेगी जो कि कोलकाता के रहने वाले हैं। बीते कुछ समय से इंडिया पाकिस्तान के बीच शादियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि देखना ये है कि अंजू कब पाकिस्तान वापस जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











