'ड्रामा कर रही है..' सीमा हैदर ने 15 अगस्त पर तिरंगे के सामने की ऐसी हरकत, बुरी तरह से ट्रोल!

Seema Haider Troll On Independence Day Video- पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं तो कभी उनका और सचिन का रोमांस सोशल मीडिया पर छाया रहता है।
एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर तिरंगे के सामने परफॉर्म कर रही हैं। कभी वो घुटनों पर बैठ जाती हैं तो कभी वो उंगली से इशारा करते हुए, 'दिल दिया है जां भी देंगे' गाने पर डांस कर रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग भड़क गए हैं और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''पाकिस्तान देश आपके लिए अच्छा नहीं है?'' एक का कहना था, ''ज्यादा दिखावा मत कर की मैं बड़ी देशभक्त हूं सामने पता चलता है या तू आर्टिफिशियल ड्रामा कर रही है।''
एक ने लिखा, ''इससे थोड़ा सावधान रहो।'' एक का कहना था, ''ड्रामा कर रही है।'' एक ने लिखा, ''अब दूसरे को छोड़ने की तैयारी।'' एक ने लिखा, ''भाई लोगों ये ड्रामा कर रही है।'' एक ने लिखा, ''एक वतन को तो उसने छोड़ दिया।''
गुलाम हैदर ने निकाली थी भड़ास
ये तो 15 अगस्त का मौक है लेकिन सीमा हैदर के डांस वीडियोज अक्सर सामने आते रहके हैं। हाल ही में सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने यह सब देख भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि जहां लोग सीमा के ठुमके लगाने पर उनका साथ दे रहे हैं उनकी नजर में यह गलत है। गुलाम हैदर कहते हैं कि- ''सीमा लोग आपको इज्जत से नहीं देखते हैं आपको क्या लगता है आप जैसे ठुमके लगा रही हैं आने वाले समय में मेरी बेटियां भी ऐसे ठुमके लगाएंगी?' फिलहाल आप देखिए सीमा हैदर का ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications