दबंग वाला चश्मा लगाकर सीमा हैदर ने किया गजब का डांस, लोग बोले- 'पाकिस्तान से यही करने आई है'

Seema Haider Dance Video- सीमा हैदर का एक वीडियो हमेशा की तरह फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होने गॉगल लगाया हुआ है जिसको आमतौर पर दबंग वाला चश्मा कहा जाता है।
इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ''पालकी में होके सवार चली रे.. मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे।'' इस गाने पर सीमा हैदर डांस कर रही हैं। वो जिस स्वैग में नाच रही है वो देखने लायक है। जैसे वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''बहुत सुंदर डांस।'' एक ने लिखा, ''इसका थोबड़ा देख देख कर मैं थक गया।'' एक ने लिखा, ''भाभी जी फिर से डांस फ्लोर पर।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है भाभी जी।'' एक का कहना है, ''पाकिस्तान से ये भारत सिर्फ डांस करने आई है।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। उनके इस वीडियो में लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। ये वीडियो को जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है वो भी सीमा हैदर का है या नहीं इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नोएडा मे रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तानी में रहने वाली सीमा हैदर की प्रेम कहानी जो जैसे काफी मशहूर हो गई है। सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं।
जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं। सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications