'बेटी हुई है बधाई नहीं दोगे', बिग बॉस में जाने से पहले डिलिवरी रूम पहुंची सीमा हैदर?

Seema Haider Delivery: सीमा हैदर और सचिन मीणा इन दिनों बिग बॉस 17 में अपनी एंट्री को खबरों को लेकर छाए हुए हैं। हालांकि ये सिर्फ अफवाह है। इसी बीच अब सीमा हैदर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सीमा हैदर डिलिवरी रूम में दिखाई दे रही हैं।
इसके साथ ही इस दौरान सीमा के साथ एक नवजात बच्चा भी दिखाई दे रहा है। और तस्वीर पर लिखा है, 'बेटी हुई है बधाई नहीं दोगे'। कमेंट सेक्शन में फैंस इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि ये सीमा और सचिन की बेटी है। हालांकि आपको बता दें कि ये फोटो फेक है और AI जेनेरेटेड है।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।
अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर के साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे जिनको सचिन मीणा ने अपना लिया है। हालांकि गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सीमा हैदर पर कई तरह के आरोप लगते हैं और उनको जासूस तक कहा जाता है।
हालांकि उन्होने ये कूबूल किया है कि पबजी के द्वारा उन दोनों को प्यार हुआ था और सीमा हैदर ने प्यार में पाकिस्तान छोड़ा और भारत आ गईं। सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मिलकर अपना कमरा बनवा रहीं हैं और इसके वीडियोज सामने आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
