Seema Haider Delivery: मां बनी सीमा हैदर, ग्रेटर नोएडा में हुई डिलीवरी, बेटा या बेटी जानिए किसे दिया जन्म

Seema Haider Baby Girl: पाकिस्तान ने चार बच्चों लेकर सचिन मीणा के प्यार में भारत आई सीमा हैदर (Seema Sachin Daughter) ने पांचवे बच्चे को जन्म दे दिया है। काफी समय से सीमा हैदर (Seema Haider Delivery) की प्रेग्नेंसी और बेबी बंप सुर्खियों में था। अब सीमा ने भारत में आने के बाद सचिन के पहले बच्चे को ग्रेटर नोएडा में जन्म दिया है।
अस्पताल में भर्ती सीमा हैदर
सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह खुशखबरी ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल से आई, जहां सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।
सीमा हैदर सचिन की बेटी का नाम
ये गुड न्यूज़ सामने आने के बाद अब हर किसी को सीमा हैदर और सचिन की बेटी की पहली तस्वीरों और नाम का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं।
बच्चे को भारतीय नागरिकता
सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।
सीमा हैदर का है पांचवा बच्चा
उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।


Click it and Unblock the Notifications