Seema Haider के घर आखिरकार गूंज ही गई किलाकारी, नन्हीं परी की झलक दिखाकर बोलीं-'अब आप ही नाम बताइए'

Seema Haider Daughter: पिछले काफी दिनों से खबरें सामने आ रही थी कि उनके घर में बेटी हुई है और उन्होंने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। लेकिन अब इस खबर को लेकर सीमा हैदर का खुद एक वीडियो सामने आ गया है। सीमा ने अपने फैंस की सारी दुविधाओं को दूर करते हुए ही एक वीडियो शेयर किया है।
सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हाथ में एक बेटी नजर आ रही है। इस वीडियो में सीमा हैदर कह रही हैं कि उनके घर में लक्ष्मी का आगमन हो गया है। उनकी जेठानी अंजलि मीणा ने बेटी को जन्म दिया है। यही नहीं इस वीडियो में सीमा हैदर अपने फैंस से बेटी का नाम बताने के लिए भी कह रही हैं।
ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया- पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में एंटर किया, वो भी सचिन के साथ। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई।
कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा का मामला कोर्ट में है और लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि कोर्ट उनको लेकर क्या फैसला लेती है। सीमा हैदर ने सचिन से शादी कर ली है और फोन पर अपने पाकिस्तान वाले पति के तलाक दे दिया है।
कलर्स टीवी के विवादास्पद रियलिटी शो के नए सीजन का प्रीमियर सितंबर अंत या अक्टूबर की शुरुआत में होने की उम्मीद है, कहा जा रहा है कि इस साल बिग बॉस के घर में सीमा हैदर और सचिन मीणा एंटर करेंगे। हालांकि इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications