प्रेग्नेंसी की हालत में भी नहीं बाज आ रही Seema Haider, ऐसा वीडियो हुआ वायरल!

Seema Haider Dance Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा काफी मस्ती में जिंदगी बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सामने आकर वायरल होते रहते हैं।
इस वक्त सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं लेकिन फिर भी कई तरह की एक्टिविटी करती रहती हैं। अभी भी सीमा हैदर डांस करने से बाज नहीं आ रही हैं।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेबी बंप के साथ सीमा हैदर डांस करती दिख रही है। वीडियो में सचिन मीणा भी दिख रहे हैं जो कि डांस कर रहे हैं और काफी खुश हैं।
कैसा है वीडियो
सीमा हैदर को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है और सचिन मीणा डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में छम्मक छल्लो गाना बज रहा है। सीमा हैदर धीरे धीरे से कमर लचका रही है। सचिन मीणा पिता बनने वाले हैं और ऐसे में वो सीमा का काफी ख्याल रख रहे हैं।
इस वीडियो को seemaofficial00 नाम के एक पेज से साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा है, ''चुन्नू मुन्नू पेट में है !!'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की तरफ से कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। बता दें कि सचिन मीणा अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं और लोग उनका मजाक बनाते हैं।
पाकिस्तान से आई सीमा
सीमा हैदर गुपचुप तरीके से पाकिस्तान से भागकर इंडिया आई थी और अब यहीं अपनी जिंदगी बिता रही है। सीमा हैदर के साथ उसके बच्चे भी हैं जो कि पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के हैं। अब सचिन मीणा से भी उनकी पहली संतान काफी जल्दी होने वाली है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications