कश्मीरी लिबास पहन सीमा हैदर ने लगाए ठुमके, ये नया अवतार देख घूम गया लोगों का दिमाग, देखें VIDEO

Seema Haider danced wearing Kashmiri attire Video Viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासतौर पर लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सीमा आए दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से वह हेडलाइन में आ जाती हैं। हाल ही में सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
सीमा हैदर के डांस ने मचाया धमाल
सीमा हैदर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर कश्मीरी लिबास पहने सिर पर कश्मीरी टोपी लगाए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सीमा आंखें मिलीं गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर सीमा इस तरह ठुमका लगाकर डांस करती हैं कि लोग तो बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कभी अपने बच्चों के साथ भी वीडियो डाल दिया करो तो वहीं दूसरे ने शॉकिंग इमोजी शेयर किया है।
जल्द भारत आएंगे गुलाम हैदर
सीमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पू्र्व पति गुलाम हैदर ने कहा था कि वह किसी भी तरह 10 जून तक भारत आ जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका, लेकिन हाल ही में गुलाम ने बताया है कि उनके वीजा के प्रक्रिया पूरी हो चुकी है वह जल्द ही भारत आएंगे। बता दें कि अंसार बर्नी ट्रस्ट मानव तस्करी और मानवाधिकारों के लिए काम करता है। वह ही गुलाम हैदर की मदद कर रहे हैं उन्हें भारत पहुंचाने में। साथ ही उन्होंने ही गुलाम हैदर की मदद करते हुए भारत में मोमिन मलिक को उनका वकील नियुक्त करवाया है। गुलाम का कहना है कि जल्द ही सीमा और वह आमने सामने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications