..................... Seema Haider danced to 'Tinku Jiya' song video viral on social media - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर ने लगाए 'टिंकू जिया' पर जबरदस्त ठुमके, वीडियो देख खुली रह गईं लोगों की आंखें

Seema Haider

Seema Haider Dance Video Viral: गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते से भारत आई पाकिस्तान की सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनके विवादित बयान सोशल मीडिया पर छा जाते हैं कभी वह भड़कती हुई नजर आती हैं तो कभी वह डांस करती दिखती हैं। बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

सीमा हैदर ने जमकर किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर नीले रंग का सूट पहने सिर पर दुपट्टा डाले वह पॉपुलर गाने टिंकू जिया पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। उनके डांस और एक्सप्रेशन देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि कर लो टिंकू जिया जल्द आ रहे हैं गुलाम हैदर। तो वहीं दूसरे ने कहा आपके पास सिर्फ डांस करने का काम हैं।

जल्द भारत आकर सीमा से मिलेंगे गुलाम हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ तो लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि सीमा हैदर के पूर्व पति जल्द ही भारत आ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों कई कोशिशें की थीं जिससे कि वह जल्द भारत आ जाएं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वहीं हाल ही में गुलाम हैदर ने कहा है कि उनके वीजा का काम पूरा हो चुका है वह जल्द भारत आकर कोर्ट में सीमा हैदर से मुलाकात करेंगे। गुलाम हैदर अपने बच्चों को अपने पास रखने की बात भी कहते हैं। अब देखना होगा कि गुलाम हैदर के भारत आने के बाद सीमा और सचिन का क्या रिएक्शन रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X