Seema Haider ने झाड़ू लगाते हुए किया इस दुखभरे गाने पर डांस, लोग बोले- बस इतने से काम में इतना बड़ा दुख...

Seema Haider Latest Dance Video: सीमा हैदर अपने लेटेस्ट वीडियोज़ की वजह से आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए ना रहते हों। वह अपना पक्ष बेबाकी के रखती नजर आती हैं। कभी वह इंटरव्यू देती दिखती हैं तो कभी वह डांस करती दिखती हैं। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर घर में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा बड़े ही दुखभरे गाने सुनती नजर आ रही है। सुबह झाड़ू लगाते समय सीमा हैदर कुमार सानू का गाना नाराज सवेरा है सुनती दिख रही हैं। इसके बाद वह झाड़ू पकड़कर डांस करने लगती हैं। सीमा हैदर को इस तरह दुखभरे अंदाज में झाड़ू के साथ डांस करता देख लोग तो हैरान ही रह गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या सीमा बस इतने से काम में इतना बड़ा दुख तो वहीं दूसरे ने कहा सीमा को लगता है काम करना पसंद नहीं है।
आपको बाद दें कि सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से ही वह सुर्खियों में हैं। हर कोई सीमा हैदर के बारे में जानना चाहता है। जिस वजह से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बात दें कि सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम के साथ ही यूट्यूब पर भी चैनल बनाया है जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है। बता दें कि जब से सीमा भारत में हैं उनकी जांच भी चालू है। उनके एक्स हसबैंड गुलाम हैदर ने सीमा को देश के लिए खतरा बनाया है। वह सीमा से मिलने और अपने बच्चों को लेने के लिए भारत आने वाले थे, लेकिन अभी तक उनके आने की कोई अपडेट नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications