'मर जाएंगे सनम...' सीमा हैदर ने सचिन से कही ये बात, वीडियो देख लोग बोले- 'बॉलीवुड वाली परफॉर्मेंस'

पाकिस्तान से आकर इंडिया में मशहूर होने वाली सीमा हैदर अक्सर धमाका करती रही हैं। इस वक्त वो पॉपुलर हो चुकी है और आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नजर आती है।
सीमा ने भारत में रहने वाले सचिन मीणा के साथ में शादी कर ली। वह पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को भी ले आई थी। इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपको पसंद आने वाला है।
वीडियो में सीमा हैदर इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि लोग उनकी तुलना हीरोइनों से कर रहे हैं। रब दी कसम.. गाने पर रील बनाते सीमा सचिन खोए हुए हैं। सीमा हैदर के ये लुक और अंदाज लोगों को काफी भा रहा है। सीमा के साथ साथ सचिन भी इसपर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कई तरह के रिएक्शन्स दिए हैं। एक ने लिखा, बहुत सुंदर लग रही हो दीदी। एक ने लिखा, ''बहुत अच्छी जोड़ी भगवान करे हमेशा खुश रहो, बड़ा छोटा हम कुछ भी अच्छा बुरा नहीं कह सकते आप लोगों को।'' एक ने लिखा, ''सीमा भाभी वाह बिल्कुल बॉलीवुड की तरह परफॉर्मेंस करते हो आप खूबसूरत बहुत बढ़िया शानदार परफॉर्मेंस।'' इस तरह से लोग इन दोनों की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
कानूनी पचड़े में फंसी है
हाल ही में सीमा हैदर को लेकर खबर आई थी कि उनका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर पीछे पड़ा हुआ है। ये भी पता चला था कि उसने इंडिया की अदालत से नोटिस भिजवा दिया है। हालांकि सीमा हैदर के साथ उनके मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह है। एपी सिंह लगातार केस लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि कोई सीमा का कुछ नहीं कर सकता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications