सीमा हैदर ने सास के साथ काटा बवाल, घर की छत पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो बनाता रहा सचिन!

सीमा हैदर बेहद मस्त मौला हैं। इंडिया आने के बाद वो लगातार छाई रहती हैं। रील्स वीडियो को लेकर मशहूर सीमा हैदर कभी अकेले तो कभी अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ वीडियो बनाती हैं।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि वायरल है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल सीमा हैदर ने इस बार अपनी सासू मां को भी नहीं छोड़ा और सीधे घर की छत पर पहुंच गई हैं।
इस वीडियो में सीमा हैदर अपनी सास के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो आगे बढ़ता है और बीच में सचिन भी आ जाता है। वीडियो वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स इसपर सामने आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक ने लिखा है, ''ओके, वेरी गुड बहुत बढ़िया वीडियो है आपका, भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद।'' एक ने लिखा, ''वाह सासू मां भी कैमरे के सामने आ गईँ।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''इनका मुजरा कब बंद होगा?'' इसके अलावा लोग उनको मिले जुले कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग सीमा हैदर को फॉलो काफी संख्या में करते हैं।
मुसीबत में थीं सीमा
कुछ महीनों पहले सीमा हैदर को लेकर खबर आई थी कि उनका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर पीछे पड़ा हुआ है। ये भी पता चला था कि उसने इंडिया की अदालत से नोटिस भिजवा दिया है। हालांकि सीमा हैदर के साथ उनके मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह है। एपी सिंह लगातार केस लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि कोई सीमा का कुछ नहीं कर सकता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications