..................... Seema haider dance and miss you pakistan videos goes viral over internet pakistani pubg player Seema haider videos - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी झंडा लहराकर बोली सीमा हैदर- मिस यू पाकिस्तान, हैदर का वीडियो देख हिंदुस्तानियों के दिल में लगी आग

 Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन के प्यार की कहानी में रोज नए-नए मोड़ आ रहे हैं। नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री लेने वाली सीमा से 17 जुलाई को यूपी एटीएस ने पूछताछ की। जिसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर कई खुलासे हुए। यह भी पता चला कि साल 2022 में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और अब तक उसका यूजर नेम 9 बार बदला जा चुका है। बीते कुछ दिनों से सीमा हैदर के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सीमा हैदर के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें एक 'मिस यू पाकिस्तान' वाला है। इसके अलावा डांस वाले हैं। सीमा हैदर का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बार फिर उनका एक रील सुर्खियों में है। इस रील में वो पाकिस्तान को मिस करने की बात कह रही हैं। इस रील में पाकिस्तान का झंडा भी दिखाई दे रहा है। इस रील के शुरू में सीमा हैदर दिख रही हैं उसके बाद पाकिस्तान की सड़कों का सीन है। एक तरफ सीमा हैदर के पाकिस्तान के डांस के वीडियो वायरल हो रहे हैं और अब 'मिस यू पाकिस्तान' के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एबीपी न्यूज इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन PUBG गेम खेलते हुए एक दूसरे के संपर्क में आए. दोनों ने अपना-अपना फोन नंबर शेयर किया और बातें करने लगे. प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि चार बच्चों की मां सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ गई.

हालांकि सीमा ने इससे पहले कहा था कि वह मर जाएंगी लेकिन कभी वापस पाकिस्तान नहीं जाएंगी. सीमा हैदर के भारत आने के बाद उसके प्रेमी को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि 7 जुलाई को उसे जमानत दे दी गई. बता दें कि सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं. वहीं एक वीडियो में सचिन ने सीमा हैदर के लिए गाना गया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा गया था.

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X