Seema Haider Video: तुम्हारे पेट में नासूर बन जाएगा... सचिन के घर में काम करते करते सीमा हैदर ने दी बद्दुआ

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तानी से चार बच्चों के गैर कानूनी तरीके से भारत में चार बच्चों के साथ घुसी और ग्रेटर नोएडा के गांव में सचिन के घर में रह रही सीमा हैदर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। सीमा हैदर जहां यू ट्यूब से मोटी कमाई करने लगी हैं तो वहीं उनके और सचिन के तमाम फैन पेज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं जो कि उनके नित नए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
अब सीमा हैदार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर घर के काम करती दिखाई दे रही हैं और साथ के साथ फोन में वीडियो बना रही हैं और अपने फैंस से बातचीत करती नजर आ रहा हैं। वीडियो में सीमा काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं और किसी नेहा नाम की महिला को बद्दुआ दे रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा हैदर इस महिला को चैलेंज दे रही है और कह रही है मेरे यू ट्यूब फॉलोअर्स देख लो और भारत के लोग मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं। इसके साथ ही सीमा इस महिला से कह रही है कि तुम्हारे पेट में जो दर्द हो रहा है नो वो एक दिन नासूर बन जाएगा।
सीमा हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम सोशल मीडिया यूजर्स सीमा हैदर को भी भला बुरा सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications