जेल की खबर सुनते ही फफक-फफक कर रोने लगीं Seema Haider, आंसू पोछते हुए कह दी इतनी बड़ी बात

Seema Haider

Seema Haider Crying Video: पाकिस्तान से अपनी दुनिया को समेट कर भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती ही रहती हैं। सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। बीते दिनों से खबरें आ रही थीं कि सीमा जेल जा सकती हैं और इस बीच सीमा का रोते हुए वीडियो सामने आया है।

सीमा हैदर इस वीडियो में रोते हुए कह रही हैं कि मां का होना बहुत जरूरी होता है और ये चीज मैं आज कह रही हूं। यही वजह है कि मेरे बच्चे आज मेरे साथ है। जिनकी मां नहीं होती, उनका कोई भी नहीं होता। मेरी बहन की शादी हो गई, मेरी कजन बहन-भाइयों की शादी हो गई। मेरी नानी मर गई, आखिरी सांस तक मेरी नानी मुझे कहती रही... मुझे उनका मुंह नहीं दिखाया गया।

नाना मर गए, उनका मुंह तक नहीं देखा। मुझें गांव से हटा दिया गया था और उसके बाद 2022 में तब सचिन मेरी जिंदगी में थे, तब अब्बू की मौत हो गई। अब्बू मेरे साथ रहते थे, हर पल...खुशी में, गम में। एक बाप ही थे जो मेरे साथ में थे। लोग कह रहे थे कि सीमा का बाप मर रहा था और वो अपने बाप के पास नहीं गई। लेकिन बाप तो हमारी जिंदगी था। उनके मरने पर मुझे इतना होश नहीं था। मैं बेहोश कि बेहोश एंबुलेंस में अब्बू को लेकर गांव पहुंची। वो आठ साल में मैं पहली बार गांव गई थी और वो भी अब्बू की लाश के साथ। मैं एक हफ्ता रही और फिर मुझे वापस भेज दिया गया।

आपको बता दें, पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं और इसके पीछे की वजह उनका एक्स पति गुलाम हैदर है। जी हां, गुलाम हैदर ने पिछले दिनों एक नए वकील के साथ अपना केस लड़ने की कवायद शुरू की है। गुलाम के इस नए वकील मोमिन मलिक का कहना है कि सीमा हैदर को उनके किए की सजा जल्द मिलेगी।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि वह अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X