..................... Seema Haider crying in her latest video and said i will torn people who try to touch my children - Hindi Filmibeat

Seema Haider का रोते-बिलखते हुए वीडियो आया सामने, गुस्से में बोलीं- 'मैं फाड़कर रख दूंगी '

Seema Haider

Seema Haider Video: सीमा हैदर आज के समय में एक ऐसी इंसान बन चुकी हैं, जिनके बारे में लगभग हर शख्स जानता है। हिंदुस्तान से पाकिस्तान तक हर कोई सीमा के बारें में अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहता है। पिछले काफी दिनों से सीमा खबरों में हैं क्योंकि उनके पाकिस्तानी पति ने उन पर केस कर दिया है।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक भारतीय वकील मदद से सीमा हैदर के खिलाफ केस कर दिया है और अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाना चाहता है और सीमा को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना चाहता है। इस मुद्दे पर अब सीमा का वीडियो सामने आया है और वो रोती-बिलखती हुई नजर आ रही हैं।

सीमा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कह रही है कि- 'वो कहते हैं कि इसके बच्चे छीन लेंगे, बच्चे छीनोगे? फाड़कर रख दूंगी जो मेरे बच्चों के पास आने की कोशिश भी करेगा। बच्चे छीनेंगे हमसे, मेरे बच्चे मुझसे छीनेंगे? उसके लिए जिसने मेरे बच्चों की परवाह नहीं की, एक पत्नी की परवाह नहीं की। प्रेग्नेंट औरत को लात मारकर चला गया। उस घटिया इंसान के लिए बच्चे छीनेंगे आप?'

आपको बता दें, गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक द्वारा सीमा हैदर पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी की है। वकील ने रबूपुरा थाना प्रभारी,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से लेकर फेसबुक, गूगल और इंस्टाग्राम को भी पार्टी बना लिया है। यहां तक कि सीमा पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने पहले पति की छवि खराब करने की कोशिश की है।

इसके अलावा गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने यह भी दावा किया है कि सीमा हैदर ने रील्स के जरिए भी अपने पहले पति की छवि खराब करने की कोशिश की। हर किसी को पता है की सीमा का दूसरा प्यार रील्स ही है। जो कि अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें, पिछले 1 साल से सीमा हैदर और सचिन मीणा चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल सीमा पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों को लेकर नेपाल भाकर आ गई और अपने प्रेमी से मिलने नोएडा पहुंच गई थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ और इतना ही नहीं सीमा ने सचिन के साथ धर्म परिवर्तन कर शादी भी कर ली।

इसके बाद में सीमा हैदर के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने उन पर केस दायर करवा दिया और भारत सरकार से अपने चारों बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई। अब गुलाम हैदर ने इस मामले पर ग्रेटर नोएडा पुलिस को भी ले लिया है। जिसके चलते जुलाई के महीने में सीमा और सचिन दोनों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X