..................... Seema Haider Confirmed the pregnancy news revealed said- seventh month is going - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी की खबर पक्की होने के बाद सीमा हैदर ने किया खुलासा, बोलीं- सातवां महीना चल रहा है और बुरी नजर...

Seema Haider

Seema Haider seventh month of Pregnancy: सीमा हैदर आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वह रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह खाना बनाते हुए वीडियो शेयर करती हैं, बता दें कि लंबे समय से सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें फैल रही थीं, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर ने खुलासा किया है कि वह मां बनने जा रही हैं।

पांचवीं बार मां बनने जा रही हैं सीमा हैदर
बता दें कि सीमा हैदर के पहले से ही चार बच्चे हैं जो उनके पति गुलाम हैदर के हैं। वहीं इस बार सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनने जा रही हैं। सचिन मीणा तो इस खबर को सुन काफी एक्साइटेड हो गए थे। सचिन और सीमा जमकर सोशल मीडिया पर खुशियां साझा कर रहे हैं।

सीमा हैदर का चल रहा है सातवां महीना
बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो और सामने आया है जिसमें पहले सचिन कहते हैं कि हमारे चाहने वालों को बहुत खुशी हो रही होगी। इसके बाद सीमा हैदर कहती हैं कि यह तो आज की किट है जो मैंने वीडियो बनाने के लिए बनाई थी। इससे पहले मैं दो बार चेक कर चुकी हूं। आज मेरा छह महीना पूरा हो चुका है और सातवां महीना लग चुका है।

सीमा हैदर ने किया बड़ा खुलासा
सीमा आगे कहती हैं कि ये भगवान की देन से दोनों की किट मेरी पॉजिटिव आई थीं। इसके साथ ही सचिन कहते हैं कि दोस्तों आपको कैसी खुशी हो रही है ये आप हमें जरूर बताएं और हम दोनों तो बहुत ही खुश हैं। वहीं सीमा भी कहती हैं कि जो लोग हमें पसंद करते हैं उन लोगों को बहुत खुशी हो रही होगी क्योंकि आज तक हमने बताया नहीं था क्योंकि बुरी नजर वाले दुश्मन विरोधी भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X