Seema Haider ने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए सचिन से की शिकायत, बोलीं- 'तूने कैसा मेरा हाल बनाया है'

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। सीमा हैदर इस वक्त इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं रील्स के जरिए सामने आती रहती हैं।
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है और यही कारण है कि उनके वीडियोज पर अच्छे व्यूज आते हैं। लेकिन अब एक वीडियो सीमा हैदर की छत से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर गाने के जरिए सचिन से कुछ ऐसा कहती हुई दिख रही हैं जो कि आपको हैरान करने वाला है।
कैसा हाल बनाया है
सीमा हैदर इस दौरान लाल साड़ी में दिख रही हैं और सचिन कुर्सी पर बैठा हुआ है। सीमा हैदर गाती हुई आती है, ''तूने ये कैसा मेरा हाल बनाया है।'' इस दौरान वो अपने बेबी बंप की तरफ इशारा भी करती है।
सचिन मीणा भी गाने के जरिए जवाब देता हुआ नजर आ रहा है। सचिन कहता है, ''मम्मी तू बनेगी मैं पापा बन जाऊंगा, अब तेरे बाप को नाना मैं बनाऊंगा।'' इसके बाद दोनों ताकी ताकी गाने पर डांस करने लगते हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई आराम करने की सलाह दे रहा है।
पाकिस्तान से आई इंडिया
सीमा हैदर एक पाकिस्तान महिला है जो कि सचिन के प्यार में गैरकानूनी तरीके से इंडिया आ गई थी। वो अकेले नहीं थी बल्कि उसके साथ उनके 4 बच्चे भी थे। हालांकि अब वो सचिन मीणा के साथ है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। फिलहाल आप देखिए सचिन और सीमा का ये शानदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications