Seema Haider का पुराना प्रेमी आया सामने! लगाया संगीन इल्जाम-'सीमा के कई मर्दों के साथ थे संबंध'

Seema Haider News: सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आते ही रहते हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान को छोड़कर भारत आई हैं वो भी सचिन के साथ रहने के लिए लेकिन अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को सीमा हैदर का पूर्व प्रेमी बता रहा है।
पाकिस्तान के यूट्यूबर सैयद बासित अली के वीडियो में ओसामा नाम का एक व्यक्ति आया था, जो खुद को सीमा हैदर का पूर्व-प्रेमी बता रहा था। सीमा के इस कथित पूर्व प्रेमी ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जााएगा। ओसामा का कहना है कि सीमा हैदर ने उनसे भी शादी के वादे किए थे और कहा था कि वो उनके लिए सबकुछ छोड़छाड़ कर लाहौर आ जाएंगी।
ओसामा ने यह भी दावा किया कि सीमा को क्रिकेट बहुत पसंद है और वो क्रिकेट को पागलों की हद तक प्यार करती है और यही वजह है कि वो भारत गई हैं। ओसामा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर सीमा को बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने सचिन मीणा नाम के लड़के को भारत में चुना है। ओसामा ने यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान में कई पुरुषों के साथ सीमा के संबंध थे।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications