Watch- लाइट जाते ही खुली सीमा हैदर की पोल, कर रही थी ऐसी हरकतें... सचिन के घर में हुई हाल-बेहाल

पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आज के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं और इतना ही नहीं अक्सर सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए वह अक्सर अपने पति और अकेले भी वीडियो शेयर करती हुई अपने फैन्स के साथ नजर आती हैं।
दरअसल आपको बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर उन्होंने भारत में रहने वाले सचिन मीणा के साथ धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से अपनी पत्नी और चारों बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार भी लगाई। हालांकि यह मामला अभी भी चल रहा है।
अक्सर सीमा हैदर की यूट्यूब पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होती हुई नजर आती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में वह बढ़ती गर्मी को लेकर बात कर रही है। वह कहती हैं कि "यहां पर तो बहुत गर्मी पड़ रही है और कमरे से बाहर भी नहीं निकला जाता। अगर एसी से बाहर आओ तो बहुत गर्म हवा सी लगती है।"
सीमा हैदर इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "अभी अचानक से लाइट भाग गई तो सचिन जी ने पंखा चलाया तो एकदम से ऊपर से गर्म हवा आने लगी। जो कमरे में ठंडक थी वह भी चले जाने लग गई।" अब सीमा हैदर के इस वीडियो पर लगातार लोग अलग-अलग तरीके की टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications