Seema Haider Update: बनकर तैयार हो गया सीमा सचिन का बेडरूम, अकेले में पति संग रोमांस करती दिखीं सीमा

Seema Haider

Seema Haider News Update: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी अक्सर अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में रहती हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन की हर डिटेल लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने बताया था कि उनका कमरा बन रहा और अब वो बनकर तैयार हो गया है।

सीमा हैदर ने पिछले कई वीडियोज में बताया था कि उनका नया कमरा बन रहा है। उन्होंने बताया था कि पहले सचिन के घर में सिर्फ दो ही कमरे थे। जिसमें जेठ-जेठानी, सास-ससुर, ननद, सीमा के बच्चे और सीमा सचिन रहते थे। उनको इन दो कमरों में कई दिक्कतें होती थीं लिहाजा उन्होंने अपने और सचिन के लिए एक अलग कमरा बनवा लिया है।

आपको बता दें, सीमा हैदर और सचिन ने 10 बाई 12 का कमरा बनवाया है। सीमा ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि यूट्यूब से मिलने वाली कमाई से वो अपना ये घर बना रही हैं। साथ ही लोगों ने भी उन्हें काफी डोनेशन दिया है और इसी डोनेशन की वजह से सीमा और सचिन का घर तैयार हो पाया है।

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X