Seema Haider अपनी सास का लेती हैं नाम, बोलीं- इतनी बड़ी हैं नहीं जो उन्हें सास बुलाती रहूं...

Seema Haider calls her mother-in-law by her name: सीमा हैदर को भला आज कौन नहीं जानता है। सीमा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। जब से सीमा पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सीमा लाइमलाइट में ना आती हों। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। बता दें कि सीमा के सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई एकाउंट्स हैं जिसपर लगातार वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर छाया सीमा का ये वीडियो
सीमा को सचिन के रोमांटिक वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आते हैं। कभी कोई सीमा को सचिन की मां कहता है तो कोई दोनों की उम्र को लेकर निशाना साधता है। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो अपनी सास के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपनी सास को उनके नाम से ही बुलाती नजर आ रही हैं।
सास को नाम से बुलाती हैं सीमा
सीमा इस वीडियो में कहती सुनाई देती हैं कि मैं उन्हें कभी बबीता जी बोल देती हूं तो कभी मम्मी जी। नाम लेती हूं तो डांट पड़ जाती है। वो कहती हैं कि मैं तेरी सास लगती हूं और तू मेरा नाम लेती है। सीमा आगे कहती हैं काफी फ्रेंडली रहते हैं हम लोग और ये इतनी बड़ी हैं नहीं जो मैं इन्हें सास-सास बुलाती रहूं। यंग हैं भगवान की कृपा से।
लोगों ने जमकर किए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हां तुम ज्यादा बूढ़ी लगती हो अपनी सास से। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अब खुद बताओ तुम में और तुम्हारी सास में उम्र का कोई खास अंतर नहीं है तो सचिन तुम्हारे बेटे की उम्र का हुआ वहीं तीसरे यूजर ने कहा-सीमा बहुत संस्कारी है अपनी सास का नाम लेती है।


Click it and Unblock the Notifications