Seema Haider ने सरेआम पाकिस्तानियों को कह दिया 'नमक-हराम', बोलीं- 'मैं गलती से भी पाकिस्तान...'

Seema Haider

Seema Haider News: सचिन मीणा को अपना बनाने के लिए पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती ही रहती हैं, अब सीमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तानियों को बुरा-भला कहती हुई नजर आ रही हैं।

सीमा हैदर बनीं सनातनी

सीमा हैदर भारत के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं चूकती हैं। उन्होंने हमेशा अपने आपको सनातन धर्म के सभी नियम-कानूनों को मानते हुए दिखाया है। सीमा ने भारत आने के बाद अपना रहन-सहन बिल्कुल भारतीयों जैसा ही कर लिया है और उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वो कभी पाकिस्तान से भी आई थीं।

पाकिस्तानियों से बात करने से किया इनकार

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक न्यूज चैनल से बात करती हुई नजर आ रही हैं। एंकर पूछते हैं कि क्या उन्होंने अपने पति गुलाम हैदर के दोस्त मोहसिन से वीडियो कॉल किया था तो इस पर सीमा कहती हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर बहुत से पाकिस्तानी मैसेज करते रहते हैं। उनसे मेरी कोई बात नहीं है लेकिन वो रिक्वेस्ट करते हैं कि मैं उन्हें एक इंटरव्यू दूं।

पाकिस्तानियों को कहा नमक हराम

सीमा हैदर आगे कहती हैं कि उन्हें पता है कि पाकिस्तान कितने नमक हराम लोग हैं। मैं उन्हें गाली नहीं देना चाहती, लेकिन वो बहुत गंदे दिमाग के लोग हैं। मैं गलती से भी पाकिस्तान का नाम भी लेना पसंद नहीं करूंगी और ना ही उन लोगों से बात करना पसंद करूंगी।

सीमा के बारे में...

सीमा हैदर के बारे में बात करें तो पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X