Seema Haider- सीमा हैदर ने पाकिस्तान को कहा आतंकवादी, बोलीं- ऐसे नहीं सुधरेगा, मैने बचपन से...

सीमा हैदर का शोर है और लगातार उनको लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आती रहती हैं। इस वक्त सीमा हैदर ने एक लाइव न्यूज शो के दौरान पाकिस्तान को लेकर खुलासा किया है।
सीमा हैदर ने पाकिस्तान और आतंवादी को लेकर जो भी बयान दिया है वो खबरों का हिस्सा है और काफी चौकाने वाला है। जाहिर है कि सीमा हैदर के इस बयान के बाद पड़ोसी मुल्स काफी भड़कने वाला है। सीमा हैदर ने इस दौरान का कहा कि पाकिस्तान आतंकी है और आतंकियों को पनाह देता है।
सीमा हैदर बोलीं, ''मैने कई साल ये सब महसूस किया है और वो गांव की रहनी वाली है। पाकिस्तान नहीं सुधर सकता है जब उसको कोई सुधारने वाला नहीं मिलता है। ये सुनकर बहुत दुख हुआ है कि वो नौजवान इतनी हसीन और सुंदर शहीद हो गए।
उनके परिवार को रोता हुआ देखकर मेरे भी आखों में आंसू आ गए। मुझे बहुत गुस्सा आया पाकिस्तान पर इसलिए मैने वो वीडियो बनाया। ये गलत है उन लोगों को ये आतंक बंद करना चाहिए।'' बता दें कि हाल ही में बारामूला हमले पर आतंकियों से मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हुए हैं और इसी पर सीमा हैदर बात कर रही थी।
सीमा हैदर ने साफ शब्दों में कुबूल किया है कि पाकिस्तान आतंकियों पनाह देते है और बचपन से उन्होने ये सब देखा है। सीमा हैदर का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर बात भी कर रहे हैं।
इस दौरान सीमा हैदर टाइम्स नाउ नवभारत से बात कर रही थीं। सीमा हैदर इस वक्त अपना कमरा बनवा रहीं हैं जिसके वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। सचिन मीणा के साथ शादी करके सेटल हो चुकीं सीमा हैदर अब भारत में ही रहना चाहती हैँ। हालांकि उनको नागरिकता नहीं मिली है। देखने वाली बात होगी कि उनका आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications