सीमा हैदर ने खुद को बताया 'कट्टर हिंदू', पाकिस्तानी महिला के तेवर देख चौंक जाएंगे आप!

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर जब से इंडिया आई है तब से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वो पाकिस्तान से हैं और इंडिया के सचिन मीणा से शादी करके धर्म परिवर्तन कर चुकी है।
इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती दिख रही हैं जिससे पाकिस्तान में कई लोगों को मिर्ची लग सकती है। सीमा हैदर इस दौरान अपने सासू मां के साथ हैं और लगातार लोगों से बातें कर रही हैं।
उनका कहना है कि वो कट्टर हिंदू हैं। जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। सीमा हैदर इस दौरान काफी गर्व से बात करती दिख रही हैं।
क्या बोलीं सीमा हैदर
वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा हैदर को क्रीम कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वो लगातार खुश हो रही हैं और कह रही हैं, ''कट्टर हिंदू हैं हम, कट्टर हिंदू। मीणा ठाकुर हैं हम।''
इसपर सीमा हैदर की सास कहती हैं, ''बहुत अच्छा है।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है और लोग इसको लकर बातें कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में सीमा और उनकी सास के अलावा भी एक महिला दिख रही है जो कि लगातार उनका साथ दे रही है। सीमा हैदर के पति सचिन मीणा इस वीडियो का हिस्सा नहीं है।
मचा था बवाल
सीमा हैदर और सचिन मीणा ने जब शादी की थी तो काफी बवाल मचा था। इसका कारण ये था कि सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते इंडिया आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने कई बड़े कदम उठाए थे और बॉर्डर पे तैनात कई ऑफिसर्स को नाप दिया गया था।
फिलहाल सीमा सचिन साथ हैं लेकिन इंडिया की नागरिकता अभी सीमा हैदर को नहीं मिली है। बता दें कि सचिन मीणा और सीमा हैदर का बेबी काफी जल्दी दुनिया में आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications